सेहत विभाग की टीम ने मुक्तसर में लिंग निर्धारण करवाने वाले दलाल को किया काबू
सिरसा से आई टीम ने मुक्तसर में लिंग निर्धारिन करवाने वाले एक दलाल को
काबू किया है। सिरसा से आई टीम के प्रमुख डाॅ. बुध सिंह ने बताया कि उन्हें
गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बुर्ज सिधवां (मलोट) का व्यक्ति रोशन लाल
अपने साथी जतिन के साथ मिलकर गर्भवति महिलाओं का लिंग टेस्ट करवाता है।
इसके बदले में वह 45 हजार रुपये की फीस वसूल करता है। जिसके बाद उन्होंने
अपना जाल बिछाते हुए एक डंमी महिला को तैयार किया और रोशन लाल के पास बुर्ज
सिधवां भेज दिया। वह उन्हें लेकर मुक्तसर आ गया जहां उन्हें जतिन भी
मिला। जतिन मोटरसाइकिल पर उनके आगे चला गया जबकि वह कार पर उनके पीछे चल
दिए। जतिन डाक्टर के पास होकर वापस फिर वहीं चला गया जहां से वह आया था।
जिस कारण उन्हें डाक्टर का पता नहीं चल पाया कि आखिर डाक्टर कौन था जिससे
यह टेस्ट करवाते हैं। बुध राम के अनुसार जब वह उस स्थान पर पहुंंचे तो
जतिन उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। जबकि रोशन को काबू कर उन्हें पुलिस के
हवाले कर दिया। उधर थाना सिटी के एएसआई जगदीश ने बताया कि उन्हें
डाॅक्टर के पास से शिकायत मिली है। वह इस संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment