Skip to main content

खूनी सड़क पर फिर हुआ हादसा,तहसीलदार ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

जालौन में चंद दिनों पहले वनी  उरई -कोंच सड़क अब तक सैकड़ों की जिंदगी छीन चुकी है, जिसे खूनी सड़क की संज्ञा भी दी जा चुकी है, आए दिन सड़क दुर्घटनाये सामने आती है 
ऐसा ही मामला आज फिर  इसी सड़क पर ग्राम भदारी  के पास का आया है,जहाँ पिता पुत्र बाइक से कोंच कस्बे की जा रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया और वह बीच सड़क पर जिंदगी और मौत के बीच तड़प रहे थे , तभी मसीहा के रूप में वहाँ से गुजर रहे तहसीलदार कोंच कौशल किशोर ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घायल पड़े पिता पुत्र को खुद की गाड़ी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, 
मामला कोंच कोतवाली के भदारी ओर बरोदा के बीच का है जहाँ पर कोंच से तहसीलदार कोंच कौशल किशोर अपने गाड़ी से उरई किसी सरकारी कार्य से जा रहे थे तभी भदारी ओर बरोदा के बीच मे घायल पड़े पिता पुत्र को देखा तो अपने गाड़ी चालक शारदा प्रसाद की मदद से दोनों पिता पुत्र को अपने सरकारी गाड़ी में बैठकर सरकारी अस्पताल लेकर आये जिसें पिता की  पहचान हरदोई निवासी अरविंद उर्फ पप्पू के रूप में हुई और पुत्र की पहचान रवि राठौर पुत्र अरविंद के रूप में हुई दोनों की हालत गंम्भीर देखे हुए डॉक्टरों ने मेडिकल झांसी रिफर कर दिया है  रिपोर्ट दुर्गेश कुशवाहा  जालौन

Comments

Popular posts from this blog

बेरहम दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

अम‍िताभ बच्‍चन ने करीना कपूर खान के साथ एक तस्‍वीर शेयर की

5 साल की बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश