Skip to main content

मैं बोलना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे बोलना पड़ रहा है प्रियंका गांधी

  नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जनता के धन्वाद देने के लिए रायबरेली पहुंची लोकसभा चुनाव में जीत होने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली यात्रा थी प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली में पोस्ट पोल रैली के दौरान लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा प्रियंका ने अपने भाषण के दौरान कहां के मैं बोलना नहीं चाहती थी लेकिन मुझे बोलना पड़ रहा है कि सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, बल्कि मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई.
प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के साथ बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा, यूपीए अध्यक्ष को पांचवें कार्यकाल के लिए संसद में भेजने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. यहां करीब 2500 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था. प्रियंका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि ''वह उन लोगों के बारे में पता लगाए, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में काम नहीं किया".
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, मैं यहां कोई भाषण देना नहीं चाहती लेकिन फिर भी मुझे कहना पड़ेगा, मुझे सच्चाई कहने दीजिए. सच यह है कि इस चुनाव में सोनिया गांधी और रायबरेली के लोगों की वजह से जीत हुई.''बता दें कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का विमान नयी दिल्ली में बेहद खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से रायबरेली के दौरे पर पहुंची मां-बेटी को बुधवार की रात गुजारनी पड़ी. सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ पहली बार यहां मतदाताओं का धन्यवाद करने आयी थीं. फुर्सतगंज के थाना प्रभारी एसके राय ने बताया कि उनके निजी विमान को अमेठी-रायबरेली की सीमा पर स्थित फुर्सतगंज हवाईअड्डे से रात आठ बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन नयी दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब वह गुरुवार सुबह नौ बजे उड़ान भर सकेगा.

Comments

Popular posts from this blog

बेरहम दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

अम‍िताभ बच्‍चन ने करीना कपूर खान के साथ एक तस्‍वीर शेयर की

5 साल की बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश